Protected Audience API: FLEDGE का नया नाम

17 अप्रैल, 2023

ट्रिस्ट्रम सूथी
प्रॉडक्ट मैनेजर, Privacy Sandbox

FLEDGE API का नाम बदलकर अब Protected Audience API कर दिया गया है. इस बारे में ज़्यादा जानकारी और बैकग्राउंड यहां दिया गया है.

जब हमने डिजिटल विज्ञापन के लिए नए तरीकों पर काम करना शुरू किया, तो हमने एक मुख्य एपीआई को ऐसा नाम दिया जिससे उसके डेवलपमेंट के चरण का पता चलता था: पहला "लोकल तौर पर लागू किया गया ग्रुप से जुड़ा फ़ैसला" एक्सपेरिमेंट या छोटे नाम में FLEDGE. उस समय, FLEDGE API को एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू किया गया था. तीसरे पक्ष की कुकी और क्रॉस-ऐप्लिकेशन आइडेंटिफ़ायर जैसे आइडेंटिफ़ायर का इस्तेमाल बंद करने का मतलब है कि उपयोगकर्ताओं और विज्ञापन को ज़्यादा निजी तरीकों से कनेक्ट करने के लिए, नए तरीकों को आज़माना.

आज, कंपनियां इस टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रही हैं और वेब पर "सभी के लिए उपलब्ध" होने के चरण के लिए तैयार हो रही हैं. ऐसे में, FLEDGE अब शुरुआती एक्सपेरिमेंट से आगे बढ़ गया है. इस एपीआई को ऐसे नाम की ज़रूरत है जिससे यह साफ़ तौर पर पता चले कि इस प्रोजेक्ट को उपयोगकर्ता की निजता को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. साथ ही, यह विज्ञापन को ज़्यादा काम का बनाता है और विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी और पब्लिशर के ऑडियंस डेटा को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखता है. हमने इसे Protected Audience API नाम दिया है.

हम संसाधनों और दस्तावेज़ों को नए नाम के हिसाब से अपडेट कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि आप इस बदलाव में हमारी मदद करेंगे. इसके लिए, सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध अपने कॉन्टेंट और बातचीत में नए नाम का इस्तेमाल करें. अगर आप डेवलपर हैं या Privacy Sandbox API को लागू करने पर काम करते हैं, तो आपको कोड में "FLEDGE" नाम दिख सकता है. हमारा मकसद है कि आपको कम से कम परेशानी हो. इसलिए, हम बुनियादी एपीआई या कमांड में बदलाव नहीं करेंगे.